पूर्णिया सिटी के उच्च विद्यालय में चिकित्सा शिविर का आयोजन

पूर्णिया

पूर्णिया: पूर्णिया सिटी स्थित प्लसटूआरपीसी उच्च विद्यालय में सखी सहायता डेस्क के तहत प्रधानाध्यापिका डॉक्टर नूतन कुमारी एवं नोडल शिक्षिका दिव्या के मार्गदर्शन में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. चिकित्सा शिविर में डॉक्टर आकिब, एएनएम सरिता कुमारी, भारती कुमारी व लैब टेक्नीशियन गांधी द्वारा छात्राओं की बारी-बारी से जांच की गयी. उन्हें माहवारी से संबंधित सामान्य जानकारी तथा साफ सफाई इत्यादि के विषय में पूरी जानकारी दी गयी. छात्राओं की खून जांच एवं अन्य विभिन्न प्रकार की समस्याओं की जांच की गयी. उन्हें आयरन फोलिक एसिड की दवा भी दी गयी. कार्यक्रम में विद्यालय की सभी शिक्षक- शिक्षिकाओ का सराहनीय योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >