PURNIA बिजली आज शहर में तीन घंटे बाधित रहेगी

पूर्णिया शहर में आज करीब एक दर्जन से अधिक मोहल्ले में तीन घण्टे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट :

पूर्णिया शहर में आज करीब एक दर्जन से अधिक मोहल्ले में तीन घण्टे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. जिसके तहत सर्किट हाउस पीएसएस में अत्यावश्यक आकस्मिक मेंटेनेंस को लेकर सभी 11 केवी फीडर आज सुबह 8:30 बजे से लगभग 11:30 बजे तक तक शटडाउन में रहेंगे. जिससे कॉलेज चौक, मैथिल टोला, शीतला मंदिर, मधुबनी, हवाई अड्डा, कृष्णापुरी, फुटबॉल मैदान, जनता चौक, खैरूगंज, महाराजगंज, सरना चौक, ध्रुव उद्यान, डी आई जी चौक और डी एम आवास मोड़ के आस पास सहित भूतनाथ मंदिर, प्रभात कॉलोनी, हनुमान बाग, शांति नगर, मेहता चौक, अरघरा चौक, राजेंद्र नगर, प्रताप नगर , रंगभूमि के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति 8:30 बजे से 11:30 बजे तक बाधित रहेगी. बिजली विभाग ने संबंधित उपभोक्ताओं से आवश्यकतानुसार प्रबंध कर लेंने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >