संगठनात्मक मजबूती के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स व टास्क

भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाअभियान का दो दिवसीय शिविर शनिवार को शुरू हुआ. शिविर में शिरकत कर रहे केन्द्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को न केवल नई राजनीतिक रणनीति और संगठन की जिम्मेदारियों से अवगत कराया बल्कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए टिप्स और टास्क भी दिए.

पूर्णिया से प्रतिनिधि की रिपोर्ट :

पूर्णिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान शुरू

कार्यकर्ताओं को नयी राजनीतिक रणनीति व जिम्मेदारियों से कराया गया अवगत

शिविर के पहले दिन सात सत्रों में राष्ट्र व संगठन से जुड़े विषयों पर रहा फोकस

पूर्णिया. भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाअभियान का दो दिवसीय शिविर शनिवार को शुरू हुआ. शिविर में शिरकत कर रहे केन्द्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को न केवल नई राजनीतिक रणनीति और संगठन की जिम्मेदारियों से अवगत कराया बल्कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए टिप्स और टास्क भी दिए. शहर के गुलाबबाग स्थित पाट व्यवसायी भवन में शनिवार को कुल सात सत्रों में राष्ट्र और संगठन से जुड़े अलग-अलग विषयों पर फोकस किया गया. उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री राजभूषण प्रसाद ने पार्टी के स्थायी कार्यक्रम, मन की बात और आईटी की कार्यशैली पर विस्तार से प्रकाश डाला. केन्द्रीय मंत्री श्री निषाद ने बूथ प्रबंधन पर विशेष फोकस किया. इसके तहत बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उन्होंने छोटे-छोटे टिप्स दिए और इसे सहज बताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन किया. उन्होंने शक्ति केन्द्रों की भूमिका, उनके कार्य, विस्तारक के दायित्व और स्थानीय स्तर पर सहयोग के अलग-अलग विन्दुओं पर कार्यकर्ताओं का ध्यान केन्द्रित किया. पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने ‘हमारा इतिहास और विकास पर प्रकाश डाला जबकि विधान पार्षद डा. प्रो. राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के विकास, उनके गुण व आचरण पर अपनी बातें रखी. शिविर के पहले दिन विधायक विजय खेमका, प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा, सह क्षेत्रीय प्रभारी मनीष पांडेय और विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने अलग-अलग विन्दुओं पर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया.

संगठन की मजबूती व राष्ट्रहित हो सर्वोच्च ध्येय

प्रशिक्षण शिविर में वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों, विशेष रूप से ””””एकात्म मानववाद”””” और ‘अंत्योदय यानी अंतिम व्यक्ति के उत्थान के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला. वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और राष्ट्रहित ही हम सभी का सर्वोच्च ध्येय होना चाहिए. कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और इस महाअभियान को पूर्णतः सफल बनाने का संकल्प लिया. इससे पहले, दीप प्रज्वलन एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर प्रशिक्षण शिविर की विधिवत शुरुआत की गई. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री राजभूषण निषाद, विधायक कृष्ण कुमार ऋषि,विधायक विजय खेमका आदि ने संयुक्त रुप से किया.

कार्यकर्ताओं में दिखा अद्भुत उत्साह

प्रशिक्षण के इस कार्यक्रम में भाजपा परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी उपस्थिति रही. कार्यक्रम में कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, प्रशिक्षण प्रभारी स्वदेश यादव, उपमहापौर पल्लवी गुप्ता, महामंत्री अरुण राय पुलक, संजय पोद्दार, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा, गुप्तेश कुमार, किशोर जायसवाल, मनोज सिंह, सचिन राय, डा. संजीव कुमार, राजीव कुमार, मीडिया प्रभारी राहुल सिंह के अलावा सभी मोर्चा व मंच के जिलाध्यक्ष एवं जिले के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप दिया. कार्यक्रम में जिले भर से आए कार्यकर्ताओं में अद्भुत उत्साह देखा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >