वर्षों से फरार तीन वारंटी गिरफ्तार

अमौर थानाक्षेत्र

प्रतिनिधि, अमौर. अमौर थानाक्षेत्र में बीति रात हुई पुलिस छापेमारी में लंबित मामलों के वर्षों से फरार तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया गया .गिरफ्तार वारंटियों में पूर्णिया न्यायालय निर्गत वारंट जीआर 3633/13 के विद्युत अधिनियम का वारंटी मो वसीक साकिन बाड़ा ईदगाह, अमौर जीआर 2909/19 का वारंटी सुभान एवं नौरेज दोनों साकिन बाड़ा लालटोली, अमौर निवासी हैं. अमौर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में सअनि विरेन्द्र कुमार सिंह, पुअनि दिव्य प्रकाश, पुअनि संजीत कुमार ने पुलिस बल ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तीनों वारंटियों को थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया . फोटो. 9 पूर्णिया 11- पुलिस गिरफ्त में तीन वारंटी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >