टोटो से गांजा के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार

बैसा.

बैसा. अनगढ़ थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने गुप्त सूचना के आधार पर 1.194 ग्राम गांजा के साथ तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्तियों में भाषा उम्र 40 वर्ष साकिन भगाल, वार्ड नं 09, थानाकोचाधामन जिला किशनगंज , अख्तर हुसैन 41 वर्ष साकिन शहनगरा, वार्ड नं 06, थाना कोचाधामन जिला किशनगंज तथा मो. जलाल 40 वर्ष साकिन घटारो वार्ड नं 02, थाना रौटा जिला पूर्णिया शामिल हैं. अनगढ़ थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि ग्राम मसनगां से एक लाल रंग की टोटो में तीन व्यक्ति गांजा मादक पदार्थ की खेप लेकर मजगामां की ओर जा रहे हैं. इस सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक के द्वारा एक छापामारी टीम का गठन किया गया. साथ ही छापामारी में सहयोग हेतु दण्डाधिकारी के रूप में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बैसा, राजकुमार चौधरी को प्रतिनियुक्त किया गया. छापामारी दल ने पीरगाछी शिव मंदिर के पास वाहन जांच के क्रम में एक लाल रंग की टोटो से कुल 1.194 ग्राम गांजा के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्तों से बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज के संदर्भ में पूछताछ की गयी. पूछताछ में अन्य तस्करों के भी नाम उजागर हुए हैं जिसके संदर्भ में सत्यापन एवं अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. छापामारी दल में मुख्य रूप से पुअनि सह थानाध्यक्ष विकास कुमार, पुअनि सुशील कुमार, सिपाही प्रमोद कुमार, सिपाही ओम प्रकाश कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >