चंदरही गांव में रास्ते के विवाद में दंपती समेत तीन घायल

धमदाहा

धमदाहा. थानाक्षेत्र के ठाड़ी राजो पंचायत में घर के बगल पगडंडी के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में दोनों पक्षों से एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गये. सभी घायलों का अनुमंडलीय अस्पताल में उपचार किया गया. जानकारी के मुताबिक धमदाहा थानाक्षेत्र के ठाढ़ी राजो पंचायत के वार्ड नम्बर 15 चंदरही गांव में एक पक्ष से देव नारायण साह और दूसरे पक्ष से संजय कुमार साह व प्रमिला देवी पति-पत्नी घायल हैं. इस संबंध में धमदाहा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना की सूचना मिली है परन्तु किसी पक्ष के द्वारा अभीतक कोई आवेदन प्राप्त नही हुआ है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >