पंचायत उपचुनाव में तीन अभ्यार्थियों का चयन हो सकता है निर्विरोध

पंचायत उपचुनाव को लेकर विगत 14 जून से आरंभ नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार के सम्पन्न होने के बाद नामांकन पत्रो की संवीक्षा शुरू हो गयी है.

अमौर. अमौर प्रखंड क्षेत्र के तीन पंचायतों में रिक्त वार्ड सदस्य व पंच पद के लिए होने वाले पंचायत उपचुनाव को लेकर विगत 14 जून से आरंभ नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार के सम्पन्न होने के बाद नामांकन पत्रो की संवीक्षा शुरू हो गयी है. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड में पंचायत उपचुनाव को लेकर तीन पंचायतों में रिक्त वार्ड सदस्य व पंच पद के लिए 14 जून से 20 जून तक नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गयी थी. नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को तीन अभ्यार्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. इसमें रिक्त खाड़ी महीनगांव पंचायत के वार्ड संख्या 13 से वार्ड सदस्य पद के लिए मीर जुल्फकार, बाड़ा ईदगाह पंचायत के वार्ड संख्या 03 से वार्ड सदस्य पद के लिए मेहनाज एवं मझुवाहाट पंचायत के वार्ड संख्या 08 से पंच पद के लिए जहांआरा ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है. तीनों उम्मीदवार निर्विरोध की श्रेणी में आ गये हैं. निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ने बताया कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा 21 जून से 23 जून तक की जायेगी . इसके बाद 24 जून से 25 जून तक उम्मीदवारों को नाम वापसी का अवसर दिया जायेगा .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >