Purnia गुलाबबाग में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 217 लीटर से अधिक विदेशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

पूर्णिया पुलिस ने शराब के अवैध धंधे पर अपना शिकंजा कस दिया है. सभी इंट्री प्वाइंट पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है. वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट :

पुलिस ने 217 लीटर से अधिक विदेशी शराब के साथ तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है और एक चार पहिया वाहन जब्त किया है. यह कार्रवाई पूर्णिया पुलिस द्वारा शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गयी.

सूचना मिलने पर पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, गुलाबबाग टीओपी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक लग्जरी गाड़ी में भारी मात्रा में विदेशी शराब तस्करी के लिए ले जाई जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन की तलाशी ली, जिसमें कुल 217 से अधिक लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. मौके से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया.पुलिस ने बताया कि सभी एंट्री प्वाइंट्स पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है

अबुतलहा — निवासी हरियाबाड़ा, अररिया

सूरज कुमार साह — निवासी सिघिया बस्ती, पूर्णिया

मो. सदीक — निवासी महलगांव, अररिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >