PURNIA : कल सुबह पूर्णिया शहर के इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री

पूर्णिया में राष्ट्रीय लोक अदालत 09 मई शनिवार को सुबह 10 बजे से व्यवहार न्यायालय, पूर्णिया परिसर में आयोजित होगा.

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट :

पूर्णिया में राष्ट्रीय लोक अदालत 09 मई शनिवार को सुबह 10 बजे से व्यवहार न्यायालय, पूर्णिया परिसर में आयोजित होगा. इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय परिसर एवं समीपवर्ती क्षेत्रों में अत्यधिक भीड़ की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए यातायात प्रबंधन सुचारू बनाने एवं आम नागरिकों की यात्रा सुरक्षित व आरामदायक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निम्नलिखित यातायात व्यवस्था लागू की गयी है. लोक अदालत को लेकर 9 मई को प्रातः 09:00 बजे से संध्या 07:00 बजे तक कुछ मार्गों पर सामान्य वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. इसके तहत थाना चौक से नगर निगम चौक की ओर जाने वाली सड़क, सम्राट अशोक भवन से माता स्थान होते हुए नगर निगम चौक की ओर जाने वाली सड़क व नगर निगम चौक से डॉलर हाउस चौक जाने वाली सड़क पर वाहनों का परिचालन पूर्णतः बंद रहेगा. वही न्यायालय परिसर के सामने की सड़क पर किसी भी प्रकार का वाहन पार्किंग एवं ठहराव सर्वथा वर्जित रहेगा. जबकि वाहन मोड़ व वैकल्पिक मार्ग तय किया गया. डीएवी स्कूल की ओर से आने वाले सामान्य वाहन जो लोक अदालत के प्रतिभागी नहीं हैं डॉलर हाउस चौक से मधुबनी बाज़ार एवं माता स्थान चौक की ओर मोड़े . थाना चौक से नगर निगम चौक होते हुए आरएनसाव चौक की ओर जाने वाले सामान्य वाहन जो लोक अदालत के प्रतिभागी नहीं हैं गिरजा चौक की ओर मोड़े जाएगें. वहीं सम्राट अशोक भवन से माता स्थान होते हुए आरएनसाव एवं थाना चौक की ओर जाने वाले सामान्य वाहन जो लोक अदालत के प्रतिभागी नहीं हैं बस स्टैंड के रास्ते आरएनसाव चौक एवं गिरजा चौक होते हुए थाना चौक की ओर मोड़े जायेंगे.

शहर में की गयी है पार्किंग व्यवस्था

शहर में पार्किंग की व्यवस्था भी की गयी है. इसके तहत लोक अदालत में भाग लेने वाले नागरिक नीचे दर्शाए गए निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़ा करने के पश्चात पैदल न्यायालय परिसर में प्रवेश करेगें.निर्धारित पार्किंग स्थल में थाना चौक की ओर से आने वाले लोगों को अपने वाहनों को कला भवन परिसर में पार्किंग करेगें और नगर निगम चौक होते हुए पैदल न्यायालय जाएगें.

डॉलर हाउस चौक की ओर से वाले लोग अपने वाहनों को महिला कॉलेज प्रांगण में पार्किंग की व्यवस्था करेगें और न्यायालय परिसर में पैदल प्रवेश करेगें. आरएनसाव चौक की ओर से कला भवन परिसर फिर नगर निगम चौक होते हुए पैदल जाएंगे. माता स्थान की ओर से आने वाले लोगों को

कमिश्नरी गेट से पूर्व निर्धारित पार्किंग स्थल से पैदल न्यायालय परिसर पहुंचेगें. ट्रैफिक यातायात उपाधीक्षक ने आम जनता से अपील की है कि लोक अदालत में भाग लेने वाले नागरिक समय पर निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़े करें. पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेडिंग, डायवर्जन एवं साइनबोर्ड का पूर्णतः पालन करें. न्यायालय परिसर के सम्मुख एवं प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन खड़ा नहीं करें यह दंडनीय है.अनावश्यक भीड़ न लगाएं व प्रशासन का सहयोग करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KR SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >