बस स्टैंड के अभाव में रौटा बाजार में जाम का घोर संकट

बैसा

बैसा. प्रखंड क्षेत्र में बस स्टैंड का अभाव रहने के कारण बाजार में बस रुकने से दिनभर जाम की स्थिति रहती है. रौटा बाजार में शीशाबाड़ी कर्बला हाट पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है. इन जगहों पर यात्री वाहन रूककर सवारियां भरते हैं और इस कारण सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. रौटा बाजार में रिक्शा व आटो स्टैंड भी नहीं है. सभी ई रिक्शा, ऑटो व रिक्शा पेट्रोल पंप समीप व प्रखंड मुख्यालय समीप चौराहे पर खड़े होते हैं. इस कारण ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है. शाम और दोपहर के समय हालात ऐसे हो जाते हैं कि लोगों का सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है. रौटा बाजार में न केवल यात्री बसें खड़ी रहती हैं, बल्कि भारी संख्या में लोडिंग वाहन भी खड़े हो रहे हैं. प्रखंडवासियों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >