भवानीपुर. बीती देर रात्रि राजस्थान मार्बल हाउस के वेंटीलेटर को तोड़कर चोरों ने 2 लाख से अधिक के सामान व गल्ला का ताला तोड़कर नगद की चोरी कर ली. यह घटना पूर्णिया टीकापट्टी एसएच 65 के पंजाब नेशनल बैंक के सामने बस स्टैंड से पहले धमदाहा जाने वाले मुख्य मार्ग की है. राजस्थान मार्बल हाउस के मालिक दीनबंधु सहनी ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह बीते गुरुवार की संध्या लगभग 8:30 बजे दुकान बढ़ाकर बसंतपुर चिंतामणि उसकावरी पंचायत के कदवावासा के वार्ड संख्या 10 अपने घर चले गये. शुक्रवार की सुबह लगभग 8:30 बजे जब दुकान का शटर खोलकर अंदर प्रवेश किया तो देखा सामान एवं कागजात बिखरा पड़ा हुआ है. टेबल में बना गल्ला टूटा हुआ था. दुकान का कई सामान गायब था. जब दोमंजिला पर गये तो देखा दीवाल का वेंटीलेटर टूटा हुआ है और चढ़ने का पैर का निशान है. चोर ने वेंटीलेटर के द्वारा ही दुकान में प्रवेश किया क्योंकि दुकान के आगे का शटर बंद था. उन्होंने बताया कि 19 पीस मोटर , 03 पीस ग्रइंडर मशीन, हैम्वर मशीन 01 पीस स्टील का नल 10 पीस एवं गल्ला में रखा 63 सौ रुपया गायब मिला. घटना की सूचना पाकर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार को दलबल के साथ घटनास्थल पर भेजा. सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुकान के मालिक से जानकारी ली.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
