कचनहर गांव में नकद 1.10 लाख व जेवर की चोरी

सोमवार की रात यह घटना हुई.

जलालगढ़. थानाक्षेत्र के कचनहर गांव में सेंधमारी कर घर में रखे नकद एक लाख 10 हजार रुपये सहित करीब डेढ़ लाख के सामानों की चोरी कर ली गयी. जलालगढ़ थानाक्षेत्र के चक पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 9 स्थित कचनहर गाव निवासी गणेश चौहान के घर में सोमवार की रात यह घटना हुई. गृहस्वामी ने जलालगढ़ थाना को दिये आवेदन में बताया कि मंगलवार सुबह जब जगे तो पूजा घर के पीछे सेंध कटी हुई पायी. घर के अंदर जाने के बाद देखा एक छोटा बक्सा गायब है. उसमें जमीन बेचकर एक लाख 10 हजार रुपये रखे थे. साथ ही सोने व चांदी के आभूषण भी रखा गया था. वहीं घर से कुछ दूरी पर उक्त बक्सा मिला जिसमें रखा कपड़े बिखरे हुए थे. इसमें मौजूद रुपये व आभूषण गायब था. मामले में पुलिस ने घटनास्थल की जाच कर अग्रेतर कार्यवाही शुरू कर दी है. दूसरी तरफ जलालगढ़ के वार्ड संख्या 11 निवासी चंदन चौहान के घर से तीन बोरे में रखे मक्का चोरी कर ली गयी. बताया कि घर के ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब 150 किलो मक्का चोरी कर ली. फोटो. 2 पूर्णिया 21- घर में सेंधमारी 22- बक्सा के बिखरे सामान

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >