कुलपति ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

पूर्णिया विश्वविद्यालय

बनमनखी (पूर्णिया). पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने आनंदी जानकी महिला महाविद्यालय, बनमनखी स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया.सीबीसी थर्ड सेमेस्टर 2025 की परीक्षा के लिए जीएलएम कॉलेज बनमनखी का केंद्र इस महाविद्यालय को बनाया गया है, जहां कुल 1011 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं.परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल से नियमित रूप से कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में किया जा रहा है.निरीक्षण के दौरान कुलपति ने परीक्षा व्यवस्था, कक्षाओं की स्थिति एवं परीक्षार्थियों की उपस्थिति का जायजा लिया.उन्होंने केंद्र अधीक्षक प्रोफेसर महेंद्र राय से परीक्षा संचालन से जुड़ी जानकारी प्राप्त की.इस दौरान कुलपति प्रो. सिंह ने परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट भरने में आवश्यक निर्देश दिए तथा परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया.उन्होंने कहा कि अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >