पूर्णिया कॉलेज में उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कुलपति ने किया निरीक्षण

पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने सोमवार को पूर्णिया कॉलेज का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने वहां चल रहे स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का सघन निरीक्षण किया.

पूर्णिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने सोमवार को पूर्णिया कॉलेज का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने वहां चल रहे स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का सघन निरीक्षण किया. इस अवसर पर पूर्णिया कॉलेज की प्रधानाचार्या सह मूल्यांकन निदेशक डॉ. सावित्री सिंह भी उपस्थित रहीं. कुलपति ने मूल्यांकन केंद्र के प्रत्येक कमरे में जाकर वहां की व्यवस्थाओं को देखा और संतोष व्यक्त किया. उन्होंने मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों से बातचीत की और उनके अनुभवों व चुनौतियों को सुना. कुलपति ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि मूल्यांकन कार्य पूरी तरह से निष्पक्ष, पारदर्शी और निष्ठा के साथ किया जाये. उन्होंने समय की महत्ता पर जोर देते हुए शिक्षकों से समय पर मूल्यांकन केंद्र पहुंचने और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य संपन्न करने का आग्रह किया. उन्होंने मूल्यांकन निदेशक डॉ. सावित्री सिंह को भी प्रक्रिया को सुचारू और त्रुटिहीन बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. कुलपति के इस औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य परीक्षा परिणाम को समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ घोषित करना सुनिश्चित करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >