मिशन परिवार नियोजन पखवारा में 75 महिला व 5 पुरुष बंध्याकरण का लक्ष्य

मिशन परिवार नियोजन पखवारा

बीकोठी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकोठी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.नेहा भारती की अध्यक्षता में मिशन परिवार नियोजन पखवाड़ा को लेकर आशा कार्यकर्ताओं एवं फैसीलेटर के साथ बैठक की गई. बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नेहा भारती ने कहा कि 20 सितंबर तक परिवार नियोजन पखवारा आयोजित किया जा रहा है. पखवारा के दौरान 75 महिला बंध्याकरण एवं 5 पुरुष बंध्याकरण का लक्ष्य रखा गया है. स्वास्थ्य प्रबंधक तौसिफ कमर ने परिवार नियोजन के लिए स्थायी तथा अस्थायी साधनों के बारे में विस्तार से बताया.वहीं परिवार नियोजन परामर्श दाता रंजीत कुमार ने कहा कि इसके लिए नवविवाहित जोड़े की काउंसलिंग करना आवश्यक है. साथ ही परिवार नियोजन के लिए अस्थायी साधन कंडोम, कॉपर टी, माला एन आदि के प्रयोग के लिए सभी आशा प्रभातफेरी निकाल कर अपने अपने पोषक में जागरूक करने की आवश्यकता है. बैठक में मुख्य रूप से आशा पूनम देवी,रीना देवी,आशा देवी,पुनम देवी, सोनी देवी,संजू देवी,मीना देवी,संगीता देवी, कंचन देवी, फुलवन्ती कुमारी,अनिता देवी सहित सभी आशा एवं फैसीलेटर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >