अप्रैल माह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को विशेष शिविर का आयोजन पूर्णिया. अप्रैल माह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर के माध्यम से बिजली शिकायतों का समाधान 72 घंटे में दूर किया जाएगा. यह विशेष शिविर का आयोजन जिले के सभी विद्युत अभियंता के कार्यालय में सोमवार एवं शुक्रवार को किया जाएगा. यह जानकारी पूर्णिया के विद्युत कार्यपालक अभियंता बालवीर प्रसाद बागिश ने देते हुए बताया कि ऊर्जा विभाग द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष पहल शुरू की गयी है.इसके तहत पूरे अप्रैल महीने में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यहां दर्ज की गई शिकायतों का 72 घंटे के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है.इन शिविरों का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनकी बिजली संबंधी समस्याओं का त्वरित और सरल समाधान उपलब्ध कराना है.शिविरों में बिजली बिल से संबंधित त्रुटियों का सुधार, विद्युत आपूर्ति में आ रही तकनीकी समस्याओं और अन्य शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा. इन प्रमुख समस्याओं का किया जायेगा समाधान विशेष शिविर में उपभोक्ताओं की जिन प्रमुख समस्याओं का समाधान किया जाएगा, उनमें बिजली बिल सुधार, झुके हुए पोल या ढीले तार, कम वोल्टेज, खराब ट्रांसफार्मर, नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन, नाम परिवर्तन, स्मार्ट प्रीपेड मीटर से जुड़ी शिकायतें, कृषि कनेक्शन हेतु आवेदन तथा पीएम सूर्यघर योजना से संबंधित जानकारी शामिल हैं.इसके अतिरिक्त, उपभोक्ता शिविर में अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान भी सुविधाजनक तरीके से कर सकेंगे तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे. शिकायत दूर करने के लिए पहुंचे शिविर इन शिविरों का आयोजन सभी विद्युत अभियंता कार्यालयों में सोमवार एवं शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक किया जाएगा. विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी समस्या से संबंधित आवश्यक दस्तावेज लेकर शिविर में आयें ताकि उनकी शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित किया जा सके.
नयी पहल : बिजली से संबंधित शिकायतों का 72 घंटे में दूर होगा समाधान
अप्रैल माह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को विशेष शिविर का आयोजन
