डाॅ आंबेडकर के विचारों पर चलकर करें समतामूलक समाज का निर्माण : महापौर

पूर्णिया

पूर्णिया. जिले में भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती पूरे श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसमें पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी, सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र यादव ने भी हिस्सा लिया और बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की. आंबेडकर कल्याण छात्रावास में आयोजित जयंती समारोह में महापौर विभा कुमारी ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. साथ ही केक काटकर जयंती मनाई और उनके विचारों को याद किया. वहीं महापौर विभा कुमारी ने उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस दौरान छात्रावास परिसर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम भी महापौर शामिल हुई वहीं बस स्टैंड स्थित अंबेडकर सेवा सदन में आयोजित जयंती समारोह में महापौर विभा कुमारी एवं जितेंद्र यादव शामिल हुए एवं बाबा साहेब के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इसी क्रम में गुलाबबाग पुराना सिनेमा हॉल के समीप स्थित सामुदायिक भवन में भी आंबेडकर जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया.इसमें जितेंद्र यादव शामिल हुए तथा बाबा साहेब के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर विभा कुमारी ने कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर का संपूर्ण जीवन समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा. उन्होंने शिक्षा, समानता और अधिकारों की जो अलख जगाई, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. हमें उनके आदर्शों को अपनाकर एक समतामूलक समाज के निर्माण के लिए आगे बढ़ना चाहिए. वहीं जितेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब ने देश को ऐसा संविधान दिया, जिसने हर व्यक्ति को समान अधिकार और न्याय का भरोसा दिया.आज उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की जरूरत है. मौके पर मुख्य रूप से एससी-एसटी कर्मचारी संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष डॉ. सुधांशु जी, एससी-एसटी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक विक्रम पासवान, रविंद्र जी, अजय भारती, अनिल राम, रिशु पासवान, कुमोद पासवान, अभय पासवान, जबकि अंबेडकर सेवा सदन में अध्यक्ष प्रदीप पासवान, संस्थापक शंभू प्रसाद दास, सचिव नरेश राम, महासचिव अभिजीत कुमार, कोषाध्यक्ष नोखेलाल आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >