प्रतिनिधि,बनमनखी. नगर परिषद क्षेत्र स्थित एक निजी विद्यालय में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक बीएन. झा ने की. बैठक में बताया गया कि 19 अप्रैल को सुमरित उच्च विद्यालय के प्रशाल में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. कार्यक्रम के तहत विद्वानों द्वारा धार्मिक प्रवचन, भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना, आरती एवं महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा. बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की गई. इस अवसर पर बमशंकर झा, मुकेश पांडेय, शिव शंकर तिवारी, संतोष झा, प्रवीण राय, धीरज झा, राजेश रमन चौबे, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे.
परशुराम जन्मोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक
बनमनखी
