जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता 2025-26 का हुआ आयोजन

पूर्णिया में जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता 2025-26 का हुआ आयोजन पूर्णिया. जिला प्रशासन द्वारा इंदिरा गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कस्तूरबा बालिका छात्रावास पूर्णिया के विद्यार्थियों और पूर्णिया जिले के विभिन्न विद्यालयों के दिव्यांग खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया. इस अवसर पर खेल भावना और आत्मविश्वास से भरे प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ वरीय उप समाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी रवि शंकर झा ने किया. उद्घाटन समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन दिव्यांग खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं.इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.प्रतियोगिता के दौरान खेल परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और दर्शकों ने खिलाड़ियों का तालियों से स्वागत किया.प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता 2025- 26 का आयोजन 12 फरवरी को होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >