पुलिस की नजर उन सभी पर जो प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ा है
रिश्तेदार व दोस्तों के तकरीबन 200 मोबाइल नंबर पुलिस रडार पर
पूर्णिया. सूरज बिहारी हत्याकांड में शामिल सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश बढ़ा दी है. पुलिस की नजर उन सभी शख्स पर है जो अभियुक्तों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं. इसी कड़ी में अनुसंधान में जुटी पुलिस की टीम ने बसंत विहार के रहने वाले एक युवक को मंगलवार की देर रात हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है. पुलिस को जानकारी मिली है कि उक्त युवक फरार अभियुक्तों के लगातार संपर्क में है और उन्हें आर्थिक मदद भी कर रहा है. बताया जा रहा है कि उक्त युवक का इस हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त से गहरी दोस्ती है. इसके अलावा पुलिस फरार अभियुक्त के निकटतम संपर्कियो के भी मोबाइल नंबर खंगाल रही है. ऐसे लगभग 200 मोबाइल नंबर पुलिस रडार पर है,जिसके टावर लोकेशन और सीडीआर खंगाले जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि सभी फरार अभियुक्त दो ग्रुप में बंटकर अलग-अलग ठिकानों पर शरण लिए हैं और पुलिस के छापेमारी के हिसाब से ठिकाना बदल रहे हैं. पूर्णिया पुलिस टीम को शक है कि सभी अभियुक्त किसी न किसी तरह अपने नजदीकियों के संपर्क में रहकर पुलिस की गतिविधि की जानकारी लेने की जुगत लगा रहे हैं.इस मामले में शक के आधार पर अब तक डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को थाना बुलाकर पूछताछ की जा चुकी है. पुलिस अब उन लोगों का पता लग रही है, जो फरार अभियुक्तों को किसी ने किसी रूप में आर्थिक सहायता पहुंचा रहे हैं.इनमें फरार अभियुक्तों के कुछ रिश्तेदार भी शामिल हैं,जिनके गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.पुलिस सूत्रों के अनुसार फरार अभियुक्तों ने हत्या की घटना के बाद अपने-अपने मोबाइल बंद कर रखा है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.