अधिक मात्रा में आयरन टैबलेट खाने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की हालत नाजुक, रेफर

भवानीपुर

भवानीपुर. प्रखंड के श्रीपुर मिलिक पंचायत अंतर्गत छोटी भंडसार वार्ड संख्या पांच में शनिवार को घर में रखी अंग्रेजी दवा अधिक मात्रा में खाने से डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की हालत गंभीर हो गई. बच्ची को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हाइयर सेंटर रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार श्रीपुर मिलिक पंचायत अंतर्गत छोटी भंडसार वार्ड संख्या 5 निवासी सोमना ऋषि की डेढ़ वर्षीय पुत्री बिंदु कुमारी घर में खेलते समय रखी आयरन की गोली अधिक मात्रा में खा ली. परिजनों को तब इसकी जानकारी हुई जब बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. उल्टी, बेचैनी और सुस्ती जैसे लक्षण दिखाई देने पर परिजन घबरा गए और तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भनीपुर में तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. स्नेहा कुमारी ने बच्ची का प्राथमिक उपचार किया. उन्होंने बताया कि आयरन की गोली अधिक मात्रा में खाने से दवा का असर पूरे शरीर में फैल गया है, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई. आवश्यक प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की हालत को देखते हुए उसे बेहतर और विशेषज्ञ इलाज के लिए उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >