नयी पीढ़ी को दृढ़संकल्पित रहने की जरूरत : डॉ. शिव नारायण

एसएनएस वाई डिग्री कॉलेज रामबाग में

पूर्णिया. एसएनएस वाई डिग्री कॉलेज रामबाग में गणतंत्र दिवस समारोह में शासी निकाय के सचिव शिक्षाविद डॉ. शिव नारायण यादव ने कहा कि भारत के संविधान को अक्षुण्ण रखने और देश की एकता एवं अखंडता के लिए ए नयी पीढ़ी को हर हमेशा दृढ़संकल्पित रहने की जरूरत है. इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो. आलोक कुमार ने शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लंबित मामलों का समाधान करते हुए बिहार सरकार से जल्द से जल्द वित्तरहित शिक्षण संस्थानों को वित्तसहित कर उच्चतर शिक्षा को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर जोर दिया. इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डॉ श्यामानंद, शिक्षक कर्मी प्रो राघवेंद्र कुमार, प्रो आदित्य कुमार, प्रो दिनेश कुमार, प्रो राजीव कुमार, प्रो रोजी सिन्हा, प्रो मंजू रानी, प्रो रागिनी कुमारी, प्रो करुणा कुमारी, शिक्षकेत्तर कर्मी में धर्मेंद्र कुमार धीरज, रामदेव सिंह, मो आरिफ हुसैन, अमन कुमार, मनोज कुमार, सुमित कुमार समैयार, मनोज कुमार, सिंटू कुमार, राजेश शेखर, संजय कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >