बारिश की आशंका के बीच सुबह कूल कूल, दोपहर तक हीट हो जाता है मौसम

दोपहर तक हीट हो जाता है मौसम

पूर्णिया. मानसूनी मौसम का तेवर पूर्णिया में काफी बदला-बदला सा नजर आ रहा है. बारिश की आशंका के बीच सुबह के समय मौसम कूल-कूल रहता है पर दोपहर होते-होते हीट हो जाता है. पूर्वानुमान के हिसाब से आसपान से पानी गिरना चाहिए पर इसकी बजाय धूप बरस जाती है जिससे पूरे दिन लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहते हैं. वैसे, इस दौरान चलने वाली ठंडी हवा काफी हद तक राहत देती है. यह स्थिति पिछले तीन दिनों से देखी जा रही है. यह अलग बात है कि कुछ मिनटों के लिए बुधवार को यह मिथक टूटी और बूंदाबांदी हो गयी पर उमस का दौर बरकरार रहा. इधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान में फिर आंधी-पानी की संभावना बतायी गयी है. पूर्णिया के मौसम इंडेक्स की मानें तो बुधवार को धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना के संकेत दिए गये हैं. देर शाम तक इसका असर दिख सकता है. मौसम इंडेक्स में 26-27 जून को बारिश, तेज हवा और बारिश के साथ क्लाउडी स्काय का अनुमान बताया गया है जबकि इसके बाद लगातार चार दिनों तक भारी बारिश के आसार बताए गये हैं. मौसम विशेषज्ञों ने कहा है कि अब बारिश की गतिविधियां तेज होने वाली है. आने वाले 27 जून को तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है जबकि 29 जून तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. इधर, बुधवार को पूर्णिया में अधिकतम तापमान 34.0 एवं न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस बताया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh chandra

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >