PURNIA : दो दिन से लापता छात्र को पुलिस ने बनमनखी जंक्शन से किया सकुशल बरामद

दो दिन से लापता सातवीं कक्षा के छात्र को रेल पुलिस की मदद से जानकीनगर थाना पुलिस ने बनमनखी जंक्शन से सकुशल बरामद कर लिया है.

पूर्णिया के जानकीनगर से नितेश राय की रिपोर्ट :

दो दिन से लापता सातवीं कक्षा के छात्र को रेल पुलिस की मदद से जानकीनगर थाना पुलिस ने बनमनखी जंक्शन से सकुशल बरामद कर लिया है. ज्ञात हो कि बीते सोमवार की अहले -सुबह सात बजे अपने घर से अपने स्कूल शांति शिक्षा निकेतन चोपड़ा बाजार के लिए निकला सातवीं कक्षा का छात्र रंजीत कुमार सिंह रास्ते से ही लापता हो गया था. लापता छात्र के परिजनों ने जानकीनगर थाना में लिखित आवेदन दिया था. परिजनों ने बताया कि गांव के एक युवक ने ट्रेन में यात्रा करते उसे देखा था. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. रेल पुलिस की मदद से बनमनखी जंक्शन के प्लेटफार्म से 48 घंटे बाद उसे सकुशल बरामद कर लिया गया.इस बाबत जानकीनगर थानाध्यक्ष परिक्षित पासवान ने बताया कि गायब छात्र को सकुशल बरामद कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >