बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीन कर हुआ फरार

मोबाइल झपट्टा मारकर छीन लिया

पूर्णिया. एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने सड़क पर बात करते एक व्यक्ति से झपट मारी कर उसका मोबाइल छीन लिया और तेजी से भाग गया.घटना रविवार की डाक बंगला चौक के पास हुई. पीड़ित व्यक्ति मिथलेश कुमार नवरतन हाता का निवासी है.घटना के संबंध में उन्होंने केहाट थाना में आवेदन दिया है. पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि डॉ भीसी राय के नर्सिंग होम के समीप एक मेडिकल दुकान से दवाई खरीद कर सड़क की ओर जा रहा था. जब सड़क पर पहुंचा तो उन्हें फोन आया,जिसे रिसीव किया. जब फोन पर बात कर रहा था, इसी दौरान काले रंग के एक अपाचे बाइक पर सवार दो युवक लाइन बाजार की ओर से आया और उसका मोबाइल झपट्टा मारकर छीन लिया. इसके बाद तेजी से पंचमुखी हनुमान मंदिर की ओर भाग गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >