आसमान में छाये रहे बादल, पर उमस भरी गर्मी से छूटा पसीना

मौसम का मिजाज बदलने लगा है. इसका अहसास मंगलवार को अमूमन सबने किया. मंगलवार को आसमान क्लाउडी रहा पर उमस भरी गर्मी के कारण लोगों के पसीने छूटते रहे.

पूर्णिया. मौसम का मिजाज बदलने लगा है. इसका अहसास मंगलवार को अमूमन सबने किया. मंगलवार को आसमान क्लाउडी रहा पर उमस भरी गर्मी के कारण लोगों के पसीने छूटते रहे. गर्मी पूरे दिन सताती रही. मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अब धीरे-धीरे मौसम की गरमाहट बढ़ती चली जाएगी क्योंकि फिलहाल बारिश की कोई गुंजाइश नजर नहीं आ रही. पूर्णिया के मौसम इंडेक्स के अनुसार अगले 28 अप्रैल तक आकाश पूरी तरह साफ रहेगा जबकि लोगों को सूरज का तल्ख तेवर झेलना होगा. मौसम इंडेक्स के अनुसार इस दौरान मौसम के तापमान में भी उछाल आएगा और इसी के साथ गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा जो लंबा चलेगा. मंगलवार को पूर्णिया में मौसम का अधिकतम तापमान 35.0 एवं न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. इधर, गर्मी बढ़ने के साथ बिजली का तेवर ढीला दिखने लगा है. मंगलवार को लोग बिजली की ट्रिपिंग से भी परेशान रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >