मोबाइल छीनकर भाग रहा बदमाश धराया, जमकर हुई पिटाई

जमकर हुई पिटाई

पूर्णिया. राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के गेट के बाहर एक महिला से मोबाइल छीनकर भाग रहे एक बदमाश को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. सूचना के बाद केहाट थाने की गश्ती पुलिस पहुंचकर बदमाश को अपने कब्जे में लिया और थाना लेकर चली गई. महिला का नाम पार्वती देवी है, जो केनगर थाना क्षेत्र के आदमपुर की रहने वाली है. उसने बताया कि वह अपने पोता का इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में करवा रही है. जब वह अपनी जरूरत की कुछ दवाई खरीदने अस्पताल गेट के बाहर पहुंची, तो वहां खड़ा एक युवक ने उसका मोबाइल झपट मारकर छीन लिया और तेजी से डाक बंगला चौकी ओर भागने लगा. उसके शोर मचाने पर लोगों ने उसे खदेर कर पकड़ लिया. मामले को लेकर थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि महिला द्वारा अब तक थाने में पकड़ाये बदमाश के खिलाफ लिखित शिकायत नहीं की गई है. फोटो. 12 पूर्णिया 19- घटनाा के बाद लोगों की भीड़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >