PURNIA NEWS पूर्णिया शहर में सुबह 10 बजे से तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली

आज पूर्णिया शहर के कुछ इलाके में तीन घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी.

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट PURNIA NEWS :

आज पूर्णिया शहर के कुछ इलाके में तीन घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी. उक्त संदर्भ में जानकारी देते हुए विद्युत सहायक अभियंता (शहरी) रोहित कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 अप्रैल को ग्रिड पीएसएस से 11 केवी टाउन 1 फीडर अत्यावश्यक कार्य हेतु सुबह 10 बजे से 12 बजे तक शटडाउन में रहेगा. साथ ही सर्किट हाउस पी एस एस से 11 केवी डीआईजी फीडर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पेड़ की डाल की कांट छांट हेतु एवं डी एम मोड़ के पास नए ट्रांसफार्मर के अधिष्ठापन हेतु शटडाउन में रहेगा. जिससे पालीटेक्निक चौक, सुभाष नगर, महबूब खान टोला, आर एन साह चौक, भट्टा बाजार, चित्रवाणी रोड के आसपास के क्षेत्र में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा डी एम मोड,भूतनाथ मंदिर, प्रभात कॉलोनी, हनुमान बाग, शांति नगर के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी. उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से आवश्यकतानुसार प्रबंध कर लेने का अनुरोध किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >