सड़क का अतिक्रमण करनेवालों को नगर परिषद ने दिया अल्टीमेटम

कसबा

कसबा. प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी सह नगर परिषद कसबा के कार्यपालक पदाधिकारी महेश कुमार ने बुधवार को नगर परिषद कसबा के मुख्य चौक चौराहे व सरकारी सड़कों का निरीक्षण कर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है. निरीक्षण के क्रम में प्रशिक्षु आईएएस सह कार्यपालक पदाधिकारी महेश कुमार ने सड़क की जमीन पर अतिक्रमण करनेवाले लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही आप सभी सरकारी सड़क से अतिक्रमण हटा लें. अन्यथा नगर परिषद प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटा दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि अतिक्रमणकारी खुद ब खुद अतिक्रमण हटा लें. चिह्नित अतिक्रमणकारियों को नोटिस देने के बाद एक सप्ताह का समय दिया जाएगा कि वह अपना अतिक्रमण हटा लें. उसके बाद नगर परिषद अतिक्रमणमुक्ति अभियान चलाएगी. मुख्य पार्षद कुमारी छाया ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह सड़क सभी की है. इसे सभी प्रयोग में लायेंगे. इसलिए सरकारी सड़क से अतिक्रमण हटा लें और समाज को आगे बढ़ने के लिए सहयोग करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >