PURNIA करेंट लगने से बच्चा गंभीर, बचाने में मां को भी लगा झटका
पूर्णिया जिले में एक हादसा में घर के दरवाजे में प्रवाहित बिजली के करंट की चपेट में आने से पांच वर्षीय एक मासूम की हालत गंभीर हो गई.
पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट :
पूर्णिया जिले में एक हादसा में घर के दरवाजे में प्रवाहित बिजली के करंट की चपेट में आने से पांच वर्षीय एक मासूम की हालत गंभीर हो गई.. बच्चे को आनन-फानन में पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है. मासूम बच्चे की पहचान महेन्द्रपुर के निवासी जितेंद मंडल के पुत्र मयंक के रूप में हुई है., परिजन की मां ने बताया उनके पुत्र घर के दरवाजे के पास खेल रहा था. इसी दौरान दरवाजे के संपर्क में आए एक खुले बिजली के तार से उसे जोरदार करंट लग गया. जब हम छोड़ने गए तो मुझे भी जोरदार झटका लगा. करंट लगते ही बच्चा अचेत होकर वहीं गिर पड़ा. परिजनों को जैसे ही इसकी भनक लगी, घर में कोहराम मच गया. स्थानीय लोगों की मदद से मासूम को आनन फानन में जीएमसीएच पहुंचाया गया. अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बिजली के झटके की वजह से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है. फिलहाल उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है और उसे विशेषज्ञों की देखरेख में रखा गया है. हालांकि डॉक्टरों ने खतरे बाहर बताया है.