PURNIA पूर्णिया के वृद्धाश्रम में पौधरोपण कर ग्रीन पूर्णिया ने दिया पर्यावरण संरक्षण व का संदेश

ग्रीन पूर्णिया की टीम ने रविवार को जिला मुख्यालय स्थित वृद्धाश्रम परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

पूर्णिया से अखिलेश चन्द्रा की रिपोर्ट :

ग्रीन पूर्णिया की टीम ने रविवार को जिला मुख्यालय स्थित वृद्धाश्रम परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस दौरान इसी परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया और आश्रम परिसर की सफाई कर पूरे शहर को स्वच्छ रखने की अपील की. पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान का नेतृत्व कर रहे ग्रीन पूर्णिया के संस्थापक अध्यक्ष एवं शहर के जाने-माने सर्जन डा. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि आज के दौर में पर्यावरण को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है. मनुष्य को अगर स्वस्थ और स्वच्छ रहना है तो पर्यावरण बचाने के लिए आगे आना होगा और अधिक से अधिक पौधा लगाना होगा. उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण और मानव जीवन के लिए बहुत ज़रूरी है. डा. गुप्ता ने स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता की भी जरुरत बतायी और पूर्णियावासियों के पेड़ लगाने के साथ अपने आसपास सफाई रखने की अपील की. वृद्धाश्रम में रविवार को ग्रीन पूर्णिया की ओर से 50 से भी अधिक फलदार एवं फूलदार पौधे लगाए गये. वृद्धाश्रम के संचालक अरुण साह एवं संतोष साह ने इसमें पूरा सहयोग किया. ग्रीन पूर्णिया के सचिव रविन्द्र साह ने बताया कि इस अभियान में तमाम सदस्यों ने भागीदारी निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >