PURNIA फरार वारंटी के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
पूर्णिया के श्रीनगर थाना की पुलिस ने न्यायालय के लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी के घर इश्तेहार चिपकाया है.
श्रीनगर( पूर्णिया ) से मो. शाहजहां की रिपोर्ट :
पूर्णिया के श्रीनगर थाना की पुलिस ने न्यायालय के लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी के घर इश्तेहार चिपकायाहै. इस इश्तेहार के तहत वारंटी को न्यायालय में ससमय आत्मसमर्पण करने की बात कही गई है. थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि खोखा दक्षिण पंचायत के पैकपाड़ा गांव में मोहम्मद सालिक के घर वारंटी इश्तेहार चिपकाए हैं. मोहम्मद सालिक थाना कांड संख्या 207,-2023 , 498 ए आईपीसी धारा के तहत वारंटी है. पुलिस ने बताया के आत्मसमर्पण नहीं करने की स्थिति में कुर्की जब्ती की जाएगी .