18 दिन पूर्व अपहृत युवती का मामला प्रेम प्रसंग में शादी का निकला

अमौर

अमौर. अमौर थाना क्षेत्र में 18 दिन पूर्व दर्ज अपहरण का मामला प्रेम प्रसंग में बदल गया है. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि अमौर थाना क्षेत्र के मच्छटा गांव से एक 20 वर्षीय युवती अचानक घर से लापता हो गयी थी. युवती की मां ने अमौर थाना कांड सं 394/25 के तहत अपहरण कांड का मामला दर्ज कराया था. इसमें मो एजाज साकिन कन्हरिया, थाना डगरूवा, जिला पूर्णिया सहित अन्य को नामजद आरोपित किया था. कांड के अनुसंधानकर्ता एसआई राम रतन कुमार ने महिला पुलिस के साथ कन्हरिया गांव में छापेमारी कर युवती को बरामद कर कोर्ट में पेश किया. जहां युवती ने बयान दिया है कि उसका अपहरण नहीं हुआ, बल्कि वह अपनी मर्जी से मो एजाज के साथ कन्हरिया गयी थी. वहीं दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया है. और पति-पत्नी की तरह रह रहे है. कोर्ट ने कलमबद्ध बयान दर्ज करने के बाद युवती को स्वतंत्र जीवन जीने की अनुमति दे दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >