PURNIA बाइक सवार ने कैटरिंग कर्मी को मारा धक्का, साइकिल व मोबाइल छीना
पूर्णिया शहर में बीती देर रात कोर्ट स्टेशन से झील टोला सायकिल से जा रहे कैटरिंग कर्मी विजय पासवान को बाइक सवार ने धक्का मार कर घायल कर दिया और कर्मी का साइकिल व मोबाइक भी लेकर भाग गये.
पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट :
पूर्णिया शहर में बीती देर रात कोर्ट स्टेशन से झील टोला सायकिल से जा रहे कैटरिंग कर्मी विजय पासवान को बाइक सवार ने धक्का मार कर घायल कर दिया और कर्मी का सायकिल व मोबाइक भी लेकर भाग गये. घायल कर्मी के परिजन ने बताया कि इसके साथ मारपीट भी की गई है. फिलहाल घायल कर्मी को इलाज के लिए जीएमसीएच भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टर की देख रेख में इलाजे जारी है. घायल कर्मी के परिजन ने बताया कि कैटरिंग का काम करता है. वह अपनी साइकिल से झील टोला काम पर जा रहा था. इसी दौरान रिकाबगंज के आस पास बीती रात बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात लोगों ने उसे पीछे से जोरदार धक्का मार दिया. धक्का लगने के कारण कर्मी असंतुलित होकर गिर गया. इसका फायदा उठाकर बाइक सवार पीड़ित का मोबाइल फोन और साइकिल लेकर मौके से फरार हो गए.