बायसी पूरब चौक को प्रशासन ने कराया अतिक्रमणमुक्त

बायसी

बायसी. अंचल पदाधिकारी गणेश पासवान के निर्देश पर गुरुवार को बायसी पूरब चौक को अतिक्रमण मुक्त कराया गया .जानकारी के अनुसार, बायसी पूरब चौक में अक्सर जाम की समस्या बनी रहती थी . रौटा जानेवाले स्टेट हाईवे के पश्चिम तरफ और एनएच 31 की उत्तर तरफ सभी छोटे दुकानदारों ने सड़क को अतिक्रमण कर रखा हुआ था . इससे अक्सर छोटी बड़ी दुर्घटना होती रहती थी. दूसरी तरफ सड़क के बगल में जगह नहीं रहने के कारण चालक अपनी टेंपो सड़क पर ही खड़ी कर देते थे, जिससे बायसी पूरब चौक पर जाम की समस्या विकट हो जाती थी . अंचल पदाधिकारी गणेश पासवान के निर्देश पर जेसीबी की मदद से सभी दुकानों को हटाया गया और सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया गया . फोटो. 5 पूर्णिया 14- अतिक्रमण हटाते जेसीबी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >