सरफराज हत्याकांड में अप्राथमिक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भवानीपुर थानाक्षेत्र

भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र के महथवा चाप में 12 जुलाई 2025 को मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने एक अप्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मृतक के पिता द्वारा हत्या का आरोप लगाते हुए दिए गए आवेदन के आधार पर कांड संख्या 182/25 दर्ज किया गया था. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए रघुनाथपुर पंचायत के महथवा चाप निवासी गजाधर कुमार को मंगलवार देर रात उसके घर से गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत पूर्णिया भेज दिया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि दर्ज मामले के अनुसंधान के दौरान अभियुक्त की संलिप्तता सामने आयी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई. गौरतलब है कि बीते वर्ष 12 जुलाई को महथवा चाप स्थित बिषहरी मंदिर के समीप एक युवक का शव बरामद हुआ था. मृतक की पहचान शेखपुरा वार्ड संख्या 04 निवासी मो. शहिद के 29 वर्षीय पुत्र मो. सरफराज के रूप में की गई थी. घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >