जानकीनगर. पूर्णिया जिले के जानकीनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत पूर्णिया-सहरसा एनएच 107 पर हरेरामपुर पुल के निकट छह माह पूर्व 9 दिसंबर 2025 को भारत फाइनेंस इंक्लूड लिमिटेड के संगम मैनेजर प्रीतम कुमार से बाइक सवार अपराधियों ने 42024 रुपए लूटने की घटना को अंजाम दिया था. उक्त मामले में जानकीनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए जानकीनगर थानाक्षेत्र के नारायणपुर गांव वार्ड नंबर 3 निवासी गौतम कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. जानकीनगर थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि नौ दिसंबर 2025 को भारत फाइनेंस कंपनी के एक कर्मी प्रीतम कुमार से हरेरामपुर पुल पर रुपए लूटने की घटना को अंजाम दिया गया था. उक्त मामले में एक अभियुक्त गौतम कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. उक्त अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है.
लूटकांड के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जानकीनगर
