माहेश्वरी प्रीमियर लीग पर तेयुप ने जमाया कब्जा

गुलाबबाग में माहेश्वरी युवा संगठन का दो दिवसीय क्रिकेट लीग आयोजित

गुलाबबाग में माहेश्वरी युवा संगठन का दो दिवसीय क्रिकेट लीग आयोजित

अगले साल और बेहतर करने के संकल्प के साथ हुआ समापन

पूर्णिया. जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर स्थित गुलाबबाग में माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा आयोजित दो दिवसीय माहेश्वरी प्रीमियर लीग का समापन हुआ. इस प्रीमियर लीग में तेरापंथ युवक परिषद व अग्रवाल युवक संघ के बीच फाइनल मैच हुआ, जिसमें तेरापंथ युवक परिषद ने पांच विकेट से अपनी जीत दर्ज करायी. माहेश्वरी प्रीमियर लीग के अवसर पर माहेश्वरी युवक संगठन के अखिल भारतीय संयुक्त मंत्री विवेक राठी खास तौर पर पहुंचे हुए थे जिन्होंने आयोजकों की तैयारियों की सराहना की. इस दौरान माहेश्वरी युवा संगठन के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे जबकि अन्य समाज के लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया. माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष आनंद राठी पूरे कार्यक्रम का संचालन कर रहे थे. इससे पहले सचिव अंकित बजाज ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम के संरक्षक आकाश बजाज ने युवा साथियों का उत्साह बढ़ाया. शुभम लोहिया, प्रदीप सारदा, सुमित लोहिया, संदीप लोहिया, आदित्य मूंधड़ा, एवं सभी युवा साथियों ने पूरे कार्यक्रम का सफल आयोजन के लिए पूर्ण रूपेण सहयोग किया. समाज से आए सुशील जी पुगलिया, अजीत अग्रवाल, माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष नारायण लोहिया ने आने वाले दिनों में भी ऐसे आयोजन कराने का निर्णय लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >