नदी में डूबे किशोर का शव तेलंगाना घाट से बरामद

कंफलिया पंचायत के सिल्ला रघुनाथपुर पूरब टोला सिरसी गांव

बैसा. प्रखंड के कंफलिया पंचायत के सिल्ला रघुनाथपुर पूरब टोला सिरसी गांव निवासी मो रागिब सलमान के 16 वर्षीय पुत्र सलीम इलाही उर्फ रोजर का शव रविवार को दोपहर दो बजे महानंदा नदी के तेलंगाना घाट से बरामद हुआ. मालूम हो कि बीते शनिवार को दोपहर में रोजर अपनी गाय के लेकर महानंदा नदी पार कर रहा था. इसी दौरान महानंदा नदी के तेज बहाव के कारण गाय से उसका संपर्क छूट गया तथा वह महानंदा नदी में डूब गया. शनिवार को शाम में ही एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच कर उसकी खोजबीन शुरू की. काफी मशक्कत एवं खोजबीन के बाद रविवार को दोपहर में उसका शव महानंदा नदी के तेलंगाना घाट से बरामद हुआ. फोटो – 21 पूर्णिया 13- मृतक का फाइल फोटो

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >