सिमरा गांव में डूबने से किशोर की मौत

सिमरा गांव

रुपौली . टीकापट्टी थानाक्षेत्र के कोयली सिमरा पश्चिम पंचायत के सिमरा गांव में किशोर की मौत नदी में डूबने से हो गयी. मृतक दीपक कुमार (13) सिमरा गांव के सुनील साह का पुत्र था. घटना के बारे में बताया गया कि दीपक शौच करने गया था. पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चला गया. शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया. किसी तरह उसे बाहर निकाला गया, तबतक उसकी मौत हो गयी थी. सूचना पाकर टीकापट्टी पुलिस ने शव को कब्जे ंमे लेकर पोस्टमार्टम के लिये मेडिकल कॉलेज पूर्णिया भेज दिया. घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है. पिता सुनील साह रो रोकर सदमे में है. मां रानी देवी बदहवास है बस एक ही बात कर रट लगाये हुए है अब केना के हमर जिंदगी कटतय आबे हम्मे केकरा पढयबय हो. ग्रामीणों ने बताया कि दीपक पढ़ने मे काफी मेधावी था. वह आठवी कक्षा का छात्र था. घटना को लेकर सरपंच उषा देवी, समाजसेवी कुन्दन बिहारी, गौतम कुमार, मंटू जयसवाल ,राजेन्द्र यादव ने सरकार से पीड़ित परिवार को सहायता राशि देने की मांग की है. फोटो. 24 पूर्णिया 18- रोते बिलखते परिजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >