जलावन लेकर घर लौट रही किशोरी की वाहन से कुचल हुई मौत

जलावन लेकर घर लौट रही थी किशोरी

प्रतिनिधि, जानकीनगर. जानकीनगर में सड़क पार करने के दौरान एनएच 107 पर एक तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी. यह घटना एनएच 107 पर जानकीनगर के सनशाइन पब्लिक स्कूल के दक्षिण के तरफ एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से हुई. मृतक की पहचान रानी कुमारी पिता प्रकाश मालिक वार्ड नंबर 9 निवासी के रूप में की गयी. बताया गया कि मृतका अपनी छोटी बहन के साथ जलावन चुनकर सड़क पार कर रही थी. इतने में एक तेज रफ्तार चार चक्का वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिसमें बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी. डायल 112 पुलिस द्वारा गंभीर रूप से घायल बच्ची को बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बच्ची की मौत हो गयी. घटना के बाद से मृतक बच्ची के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. इस बाबत जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि चारपहिया वाहन की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गयी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >