Suicide News: माता-पिता ने कुंभ ले जाने से किया इनकार, तो बेटी ने फंदे से लटककर दे दी जान

Suicide News: बिहार के पूर्णिया में 9वीं की छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है. मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा ने परिवार के साथ कुंभ मेला जाने की जिद की थी. जिसे माता-पिता ने इनकार कर दिया.

Suicide News: बिहार के पूर्णिया में 9वीं की छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है. मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा ने परिवार के साथ कुंभ मेला जाने की जिद की थी. परिवार के सभी लोग चले गए लेकिन नाबालिग छात्रा को कुंभ नहीं ले गए जिसके कारण मंगलवार की रात उसने अपनी जान दे दी. किशोरी का शव उसके घर के कमरे में रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ मिला है.

बुधवार की अहले सुबह स्कूल जाने के लिए दादा-दादी उसे नींद से जगाने गए तो कमरे का दरवाजा बंद पाया गया. खिड़की से देखा गया तो लड़की को मृत अवस्था में फंदे से लटकी हुई थी. यह घटना पूर्णिया जिले के बनमनखी की बताई जा रही है. मृतका की पहचान बनमनखी के वार्ड 3 के विशाल बजरंगबली चौक निवासी संतोष चौधरी की बेटी 14 वर्षीय स्वाति कुमारी के रूप में की गई है.

कुंभ देखना चाहती थी स्वाती

किशोरी के दादा और दादी ने बताया कि लड़की के माता पिता, नाना नानी और छोटे बेटे के साथ कुंभ मेला जाने की तैयारी कर रहे थे. वो भी उनके साथ कुंभ देखने जाना चाहती थी. स्वाति की पढ़ाई, इससे प्रभावित होती जिस वजह से माता पिता ने उसे अपने साथ लेकर नहीं जाने का निर्णय लिया था. माता-पिता के जाने के बाद लड़की गुस्से में अपने कमरे में चली गई. बहुत मनाने के बाद भी गुस्सा शांत नहीं हुआ.

खिड़की से देखा तो फंदे से लटका दिखा शव

सुबह काफी वक्त बीतने के बाद भी जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो वे लोग उसे कमरे में उठाने गए. जहां पहुंचने पर कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक पाया गया. काफी नॉक करने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला और न ही अंदर से कोई हलचल आई, तो उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा. जहां रस्सी के सहारे फंदे से लटकता शव दिखा.

Also Read: बाबा रामदेव ने बिहार के ‘टार्जन बॉय’ संग लगाई दौड़, देखें रेस में कौन निकला आगे

पुलिस ने क्या कहा?

लड़की की मौत के बाद से परिजनों में चीख पुकार मची हुई है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि एक नाबालिग लड़की की सुसाइड का मामला सामने आया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >