चार दिनों तक पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा ततमा टोली

महापौर ने की नगरवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की

महापौर ने की नगरवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की पूर्णिया. ततमा टोली वार्ड संख्या 24 स्थित आनंद कॉलोनी के काली विषहरी माता मंदिर परिसर में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में शनिवार को बजरंगबली की प्रतिमा का विधिवत प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ. इस अवसर पर चार दिनों तक पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा. शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के बाद शनिवार को मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया. इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. कार्यक्रम में पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, जिला मंत्री मीनाक्षी सिन्हा सहित कई गणमान्य अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहे. महापौर ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर नगरवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की तथा स्वयं श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया. आयोजन समिति के सदस्यों ने महापौर विभा कुमारी का स्वागत एवं अभिनंदन अंगवस्त्र देकर किया. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत 4 फरवरी को विधिवत कलश यात्रा के साथ हुई थी. इसके बाद लगातार पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिससे मंदिर परिसर एवं आसपास का वातावरण पूरी तरह श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत बना रहा. आयोजन समिति की ओर से दुर्गेश चौधरी, भोला चौधरी, अजय श्रीवास्तव, तरुण राय, गुड्डू चौधरी, दिलीप दास, कमलापति दास, दिप्लव चक्रवर्ती, काजल दास, सुकेश पोद्दार, मुरारी झा समेत अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >