एपीआई बिहार ने 300 स्कूली बच्चों का किया सर्वे पायलट टेस्टिंग

गैस संचारी बीमारी के रोकथाम के उठाया गया कदम

गैस संचारी बीमारी के रोकथाम के उठाया गया कदम

पूर्णिया. गैस संचारी बीमारी के रोकथाम के लिए एपीआइ बिहार की तरफ से स्थानीय ब्राइट करियर स्कूल में 300 बच्चों का एक सर्वे पायलट टेस्टिंग के तहत किया गया. एपीआइ पूर्णिया के डॉ आर के मोदी इस विषय पर शोध कर रहे हैं. यह शोध आईसीएमआर की पटना इकाई द्वारा पारित किया गया है. सर्वे के दौरान बच्चों का वजन, ऊंचाई और कमर की परिधि का नाप लिया गया. बच्चों को एक प्रश्नावली भी दी गई. जिसका उन्होंने ईमानदारी पूर्वक उत्तर दिया. इसमें सामान्य जानकारी स्वच्छता और मुख स्वास्थ्य अभ्यास,भोजन संबंधी आदतें,शारीरिक गतिविधि, मानसिक स्वास्थ्य संकेतक, सोशल मीडिया और इंटरनेट का उपयोग ,शराब ,तंबाकू नशीले पदार्थ, गैर संचारी रोग की जानकारी और जागरूकता एवं टीकाकरण की जागरूकता की जानकारी ली गई. ज्ञात रहे कि गैर संचारी बीमारियों आज के समय में वैश्विक महामारी का रूप ले रही है. इसके प्रमुख कारण असंतुलित भोजन कम शारीरिक श्रम करना या आलस करना, तंबाकू एवं शराब और अन्य नशे का सेवन करना ऐसा पाया गया है कि स्कूली बच्चे इसके शिकार और हो जाते हैं. अगर उनमें जागरूकता पैदा किया जाए तो आने वाला दिन में गैस संचारी बीमारी घट सकती है. इस कार्यक्रम में के लिए ब्राइट करियर स्कूल के डायरेक्टर गौतम सिन्हा, प्रिंसिपल रीमा शरण का सराहनीय सहयोग रहा.इस कार्यक्रम में डॉ आर के मोदी के अलावा रवि आनंद स्वरूप,काकोली दत्त,गोपाल,प्रिंस,शादाब,रिया पाल,नीरज आशीष आदि वोलेंटियर के रूप में मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >