राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्रों ने किया ट्रांसमिशन ग्रिड का शैक्षिक परिभ्रमण

राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया

पूर्णिया. राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया के विद्युत अभियंत्रण शाखा के छात्र-छात्राओं ने छात्रों ने गुरुवार को ट्रांसमिशन ग्रिड का एकदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया. भ्रमण के दौरान छात्रों को ट्रांसमिशन ग्रिड की कार्यप्रणाली, सुरक्षा मानकों, उपकरणों के संचालन तथा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. विद्यार्थियों ने ग्रिड में प्रयुक्त आधुनिक तकनीकों को नजदीक से देखा और विशेषज्ञों से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया. तकनीकी सत्र में बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड की ओर से विशेषज्ञ साक्षी प्रिया एवं प्रभात कुमार ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की. यह प्रशिक्षण सहायक अभियंता अनुपम कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ.इस अवसर पर संस्थान से प्रो. विपुल कुमार, प्रो. अमन कुमार राजन, प्रो. सुमन कुमार , मिथिलेश कुमार उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >