विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

श्रीनगर

श्रीनगर. आदर्श मध्य विद्यालय गढ़ी बलुआ में मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण जागरूकता अभियान के तहत एक प्रेरणादायक रैली का आयोजन किया गया. इस रैली में विद्यालय के कक्षा सात और आठ के लगभग अस्सी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया. विद्यालय प्रधानाध्यापक प्रभात शंकर प्रभात, ब्लड बीइंग इंडिया फाउंडेशन के नीरज कुमार ने बताया कि इस जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य छात्रों अभिभावकों और समुदाय के सदस्यों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और भावनात्मक कल्याण की आवश्यकता के प्रति संवेदनशील बनाना है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ प्रभात शंकर प्रभात और वर्ल्डबीइंग इंडिया फाउंडेशन के नीरज कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने कहा कि आज के व्यस्त और प्रतिस्पर्धी जीवन में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ साथ मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है. उन्होंने बच्चों के इस प्रयास की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी सामाजिक जागरूकता अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया. इस जागरूकता अभियान को सफल बनाने में सहयोगकर्ता के तौर पर नेहा यादव अभिषेक कुमार प्रकाश कुमार उदित कुमार ,पियूष कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा. वर्ग सात एवं आठ के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ चित्रकारी प्रतियोगिता में भाग लिया और एक से बढ़ कर एक उत्कृष्ट चित्रकारी बनायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >