हमेशा शिक्षकों का मार्गदर्शन लेकर आगे बढ़ें विद्यार्थी : प्रो सावित्री

पूर्णिया कॉलेज के हिंदी विभाग की ओर से महर्षि मेंही सभागार में स्नातकोत्तर सत्र 2023-25 के विद्यार्थियों के लिए छात्र अभिनंदन सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया.

पूर्णिया. पूर्णिया कॉलेज के हिंदी विभाग की ओर से महर्षि मेंही सभागार में स्नातकोत्तर सत्र 2023-25 के विद्यार्थियों के लिए छात्र अभिनंदन सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य प्रो सावित्री सिंह ने कहा कि शिक्षक का कार्य माली और जौहरी के समान होता है. शिक्षक होना जिम्मेदारी का कार्य है. विद्यार्थियों के जीवन में आगे बढ़ने के लिए अपने शिक्षकों का मार्गदर्शन हमेशा प्राप्त करना चाहिए. कार्यक्रम का शुभारंभ कुलगीत से हुआ, जिसे मयूरी, विनती तथा विनीत ने प्रस्तुत किया. स्वागत गीत से मयूरी, विनती तथा पूजा ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया. कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ अंकिता विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में ही हमारी सफलता निहित है. गणित विभाग के प्राध्यापक प्रो डॉ एसएन सुमन ने कहा कि जीवन में हमेशा सीखने प्रवृत्ति होनी चाहिए. अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र पाठक ने कहा जीवन में निरंतर कर्तव्यपथ पर चलते रहना चाहिए. संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ सविता ओझा ने कहा कि विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य के अनुसार मेहनत होगा. हिंदी विभाग के प्राध्यापक प्रो ज्ञानदीप गौतम ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए शिक्षा की अहम भूमिका है. विद्यार्थियों को अपने कौशल का विकास करते रहना चाहिए. इस अवसर पर डॉ सीता कुमारी, डॉ मुजाहिद हुसैन, डॉ विवेकानंद सिंह तथा विद्यार्थियों में अभय, पूजा, उत्सव, प्रिंस, राखी राज ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए. मंच संचालन संयुक्त रूप से स्नातकोत्तर के छात्र नीतीश कुमार तथा दीक्षा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन विनीत कुमार ने किया. इस अवसर पर पूर्णिया कॉलेज के प्राध्यापकों में प्रो सुनील कुमार, डॉ कंचन कुमारी, डॉ मनीष कुमार सिंह, डॉ मनोज कुमार सेन, प्रो अमृता सिंह, सुम्मी दत्ता के साथ विद्यार्थियों में सुंदर, मृदुल, प्रिंस, उत्सव, सुनमन, आरती, अंजलि,गुलशन आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >