पूर्णिया महिला महाविद्यालय की छात्रा रानी ने नेट में पायी सफलता

पूर्णिया महिला महाविद्यालय

पूर्णिया. पूर्णिया महिला महाविद्यालय के इतिहास विभाग सत्र 2018 -2021 की छात्रा रानी कुमारी ने नेट क्वालीफाई किया है. प्रधानाचार्य प्रो. अनंत प्रसाद गुप्ता ने रानी को आशीर्वचन देते हुए कहा कि भविष्य में आप और भी अच्छा करें .जेआरएफ के लिए भी प्रयास करते रहें. इतिहास विभाग अध्यक्ष डॉ.राकेश रोशन सिंह ने कहा कि यह इतिहास विभाग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है.यहां की छात्राएं शैक्षणिक जगत में नए-नए कीर्तिमान गढ़ रही हैं. इतिहास विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. दीपिका सिंह ने रानी को भरोसा दिलाया कि रिसर्च के काम में आप हमेशा मदद ले सकती हैं,मैं आपकी मदद के लिए तैयार हूं. रानी कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता सुरेंद्र प्रसाद चौधरी,माता किरण देवी एवं अपने शिक्षकों को दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >