छात्र नेता ने परीक्षा नियंत्रक से की मांग

छात्र नेता सौरभ कुमार ने सोमवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो अमरकांत सिंह से मुलाकात कर बीएड सत्र 2024-2026, बीएड पार्ट टू 2026 व बीएड सत्र 2025-2027 बीएड पार्ट वन 2026 का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरवाने को लेकर ध्यान आकृष्ट कराया है.

पूर्णिया. छात्र नेता सौरभ कुमार ने सोमवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो अमरकांत सिंह से मुलाकात कर बीएड सत्र 2024-2026, बीएड पार्ट टू 2026 व बीएड सत्र 2025-2027 बीएड पार्ट वन 2026 का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरवाने को लेकर ध्यान आकृष्ट कराया है. स्नातक बीए बीएससी व बीकॉम ऑनर्स इयरली स्पेशल परीक्षा पार्ट थ्री 2026 व पार्ट टू इयरली 2026 की स्पेशल परीक्षा भी पूर्णिया विश्वविद्यालय से शीघ्र ही करवाने की मांग की है. वहीं पीजी सत्र 2024-2026, पीजी थर्ड सेमेस्टर दिसंबर 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >