प्रशासन ने योजनाओं पर बढ़ायी निगरानी, विधि-व्यवस्था पर भी बरती जा रही सख्ती

जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर जिले में संचालित तमाम विकासात्मक योजनाओं व प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये जाने के निमित्त औचक निरीक्षण, छापेमारी व सतत जांच की जा रही है.

प्रेस कांफ्रेंस में एडीएम ने दी जानकारी, डीटीओ भी थे साथ मौजूद पूर्णिया. जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर जिले में संचालित तमाम विकासात्मक योजनाओं व प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये जाने के निमित्त औचक निरीक्षण, छापेमारी व सतत जांच की जा रही है. इसे लेकर सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित प्रेस क्लब भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में लॉ एंड आर्डर के एडीएम राजकुमार गुप्ता व जिला परिवहन पदाधिकारी शंकर शरण ओमी ने संयुक्त रूप से जानकारी दी. एडीएम राजकुमार गुप्ता ने बताया कि नए मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश व जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों, अंचलों, अनुमंडलों सहित जिला स्तर पर कार्यरत क्रियान्वयन एजेंसी के द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त, पारदर्शी व सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित योजनाओं का लगातार निरीक्षण व उसकी जांच करायी जा रही है. इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा जिला परिवहन, खनन, उत्पाद, आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों के माध्यम से लगातार सघन छापामारी व जांच अभियान चलाया जा रहा है. सड़क से लेकर जेल तक निगहबानी यातायात प्रबंधन व विधि-व्यवस्था के संधारण के निमित्त चौक-चौराहों पर सघन व सतत वाहन जांच व छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसके अलावा गैर-कानूनी गतिविधियों की सतत निगरानी की जा रही है. इसके अतिरिक्त अवैध खनन, परिवहन, होटल, जेल व रेड लाइट एरिया आदि का भी लगातार निरीक्षण व छापेमारी की जा रही है. एडीएम राजकुमार गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश में दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की संयुक्त टीम के माध्यम से केन्द्रीय कारा का 17 अप्रैल को तड़के सुबह 4 बजे औचक सघन तलाशी की गयी. छापेमारी के दौरान केन्द्रीय कारा से किसी भी प्रकार की कोई आपत्तिजनक सामग्री की बरामदगी नहीं हुई. हफ्तेभर में जिले में दो हजार वाहनों की हुई सघन जांच वहीं परिवहन विभाग द्वारा लगातार मुख्य मार्गों सहित चौक-चौराहों पर लगातार सघन व सतत वाहन जांच अभियान, हेलमेट चेंकिग, अवैध परिवहन, संदिग्ध गतिविधियों आदि की जांच के दौरान परिवहन विभाग द्वारा 15 अप्रैल से 18 अप्रैल तक कुल शमन वाहनों की संख्या 829 व कुल शमन की गयी राशि 24,00400.00 रुपये व कुल जब्त किये गये वाहनों की संख्या-29 है. इसके बाद 20 अप्रैल को कुल शमन वाहनों की संख्या 432 व कुल शमन की गयी राशि 6.19,500.00 रुपये है व कुल जब्त किये गये वाहनों की संख्या 11 है. इसी तरह 21 अप्रैल को कुल शमन किये गये वाहनों की संख्या 668 व शमन की गयी राशि 9,19,000.00 व कुल जब्त किये गये वाहनों की संख्या 12 है. दूसरे चरण के बंगाल चुनाव को लेकर सीमा पर चौकसी प्रेस कांन्फ्रेंस में पदाधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा आम चुनाव 2026 के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्र बायसी में अनुमंडल पदाधिकारी, बायसी के नेतृत्व में सघन व सतत जांच की कार्रवाई की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >